कस्ता कचौड़ी – देसी स्वाद का खजाना
चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन हो या मेहमानों को इम्प्रेस करने का मौका – कस्ता कचौड़ी हर बार जीत जाती है। कुरकुरी परत और अंदर भरा हुआ तीखा मसाला, मुंह में जाते ही दिल खुश कर देता है! आज हम आपको बताएंगे इसे घर पर एकदम बाजार जैसे स्वाद के साथ कैसे बनाएं।
ज़रूरी सामग्री (Ingredients)
आटे के लिए:
- मैदा – 2 कप
- घी – 1/4 कप
- नमक – 1/2 छोटा चम्मच
- पानी – ज़रूरत अनुसार
- भरावन के लिए:
- उड़द दाल – 1/2 कप (4-5 घंटे भीगी हुई)
- सौंफ – 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- अमचूर – 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- हींग – एक चुटकी
- नमक – स्वाद अनुसार
- तेल – भूनने और तलने के लिए
बनाने की विधि (Step-by-Step Process)
Step 1: आटा तैयार करें
- एक परात में मैदा, नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुए सख्त लेकिन चिकना आटा गूंथ लें। 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
Step 2: भरावन बनाएं
- उड़द दाल को दरदरा पीस लें। अब एक कड़ाही में 1-2 चम्मच तेल गर्म करें। उसमें हींग और सौंफ डालें, फिर पिसी दाल डालें। 5-7 मिनट भूनें। अब सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
Step 3: कचौड़ी बनाएं
- गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोई बनाएं। हर लोई को बेलकर बीच में भरावन रखें और चारों तरफ से बंद करें। अब हल्के हाथों से बेल लें।
Step 4: तलना
- तेल को मीडियम गरम करें और कचौड़ियों को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
सर्विंग सजेशन (How to Serve)
- इमली की चटनी और धनिया-पुदीना की चटनी के साथ परोसें
- गर्म चाय हो तो सोने पर सुहागा
- इसे आलू की सब्ज़ी के साथ भी परोसा जा सकता है
टिप्स और ट्रिक्स (Expert Tips)
- कचौड़ी धीमी आंच पर ही तलें, तभी वह अंदर तक कुरकुरी बनेगी
- भरावन में स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा कसूरी मेथी भी मिला सकते हैं
- आटे में घी का मोयन ठीक से मिलाएं, तभी परतें खस्ता बनेंगी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें