हेल्थी और टेस्टी ब्रेकफास्त: Oats Cheela Aur Vegetable Upma Recipe
1. Oats Cheela Recipe - जानिए टेस्टी और हेल्थी चीला बनाने की खास
सामग्री: 2 से 3 सर्विंगों के लिए
तैयारी समय: 10-15 मिनट
सामग्री:
- 1 कप ओट्स
- ½ कप दही
- ½ कप कटा हुआ प्याज
- ½ कप कटी हुई शिमला मिर्च
- ½ टीस्पून अजवाइन
- ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- ½ टीस्पून नमक
- ½ कप पानी
- 1 टीस्पून तेल (तवे पर सेंकने के लिए)
बनाने की विधि:
1. ओट्स को मिक्सी में दरदरा पीस लें और इसे एक बाउल में निकाल लें।
2. इसमें दही और थोड़ा पानी डालकर एक पतला घोल बना लें।
3. अब इसमें कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं
4. नॉन-स्टिक तवा गरम करें, थोड़ा सा तेल डालें और चीला का घोल फैलाकर दोनों साइड से अच्छे से सेंक लें।
5. गरमागरम ओट्स चीला को हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।
📌 हेल्दी टिप:
इसे और हेल्दी बनाने के लिए इसमें कटी हुई गाजर या पालक भी डाल सकते हैं।
...........
2. हेल्दी वेजिटेबल उपमा
सामग्री:
- 1 कप सूजी
- 1 टीस्पून देसी घी
- ½ टीस्पून राई
- 1 टीस्पून चना दाल
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- ½ गाजर (कटी हुई)
- ½ शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- ½ टीस्पून हल्दी
- ½ टीस्पून नमक
- 2 कप पानी
बनाने की विधि:
1. सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और उसमें राई व चना दाल का तड़का लगाएं।
2. अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
3. गाजर और शिमला मिर्च डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
4. अब इसमें हल्दी, नमक डालकर मिलाएं और ऊपर से सूजी डालें।
4. नॉन-स्टिक तवा गरम करें, थोड़ा सा तेल डालें और चीला का घोल फैलाकर दोनों साइड से अच्छे से सेंक लें।
5. गरमागरम ओट्स चीला को हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।
6. जब उपमा फूलकर तैयार हो जाए, तो गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें